Breaking NewsEntertainment

बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करेंगे अभिनेता इमरान खान, पुलिस से मिला भारत छोड़ने का नोटिस

Imran Khan: अभिनेता इमरान खान के मामले में एक नया अपडेट आया है। उन्हें मिले भारत छोड़ने के नोटिस पर उनके वकील का कहना है कि वह बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करेंगे।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस ने भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। इस मामले में एक नया अपडेट आया है। अभिनेता के वकील का कहना है कि उन्हें देश छोड़ने के लिए जारी किए गए नोटिस के खिलाफ वह बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे। अभिनेता ने बीते दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

बता दें कि इमरान खान ने हाल ही में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने उन्हें 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। उनके ऊपर इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में करवाई की गई है।

इस मामले में इमरान खान के वकील ने कहा ‘उन्हें देश छोड़ने के लिए जारी किए गए नोटिस के खिलाफ वह बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे। नियम ओसीआई (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्डधारकों को किसी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने से नहीं रोकते हैं।’

इमरान के पास कहां का पासपोर्ट है?

  • खबरों के अनुसार, इमरान खान के पास अमेरिकी पासपोर्ट है।
  • इमरान ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी।
  • जानकारी के अनुसार, इमरान खान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की धारा 29 और 7 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।
  • उन पर आरोप है कि भारतीय नागरिक न होने के बावजूद उन्होंने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
  • मालूम हो कि शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।

क्या थे इमरान खान के सवाल?

Advertisements
Ad 29

हिरासत में लिए जाने के बाद इमरान खान ने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे एक पुलिस वैन के अंदर बैठे नजर आए। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं’। मीडिया से बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि वे मुंबई के एक नागरिक के तौर पर वहां आए थे और उनकी कोई खास मांग नहीं थी।

अभिनेता ने कुछ सवाल भी उठाए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरी कोई मांग नहीं है। मैं यहां एक नागरिक के तौर पर हूं। एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर, जो इसी शहर में रहता है। मैं यह जानने आया हूं कि लोगों की आवाजाही की आजादी पर पाबंदी क्यों लगाई जा रही है? लोगों की आवाज क्यों दबाई जा रही है? बस इसीलिए मैं यहां हूं’।

क्यों हो रहा प्रदर्शन?

बता दें कि विपक्ष और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर लाखों मतदाताओं को मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। इसी वजह से सीजेपी और विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button