Breaking NewsBusinessNational

धनतेरस पर भारतीयों ने की सोने की बम्पर खरीदारी, पिछले साल की तुलना में 20% तक बढ़ी बिक्री

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के अनुमान के मुताबिक, इस साल धनतेरस के मौके पर भारतीयों ने लगभग ₹60,000 करोड़ का सोना खरीदा।

Diwali 2026: शुक्रवार को पूरे देश में धूमधाम से धनतेरस का त्योहार मनाया गया। इस खास और पवित्र मौके पर भारतीयों ने दिल खोलकर खरीदारी की। इस साल धनतेरस के मौके पर सोने की बिक्री सालाना आधार पर 15-20% की बंपर बढ़ोतरी के साथ लगभग ₹60,000 करोड़ (₹6,00,00,00,00,000) होने का अनुमान है। हालांकि, बेचे गए सोने की मात्रा पिछले साल की तुलना में लगभग बराबर रही, क्योंकि सोने की ऊंची कीमतें अभी भी लोगों के खरीदारी के फैसलों को प्रभावित कर रही है।

ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में पूरे देश में सोने और चांदी की कुल बिक्री ₹66,000 करोड़ के पार पहुंच गई। सिर्फ दिल्ली के सर्राफा बाजारों में ही ₹10,000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ।

कीमतों में सुधार के साथ सोने और चांदी की मांग बढ़ी

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के अनुमान के मुताबिक, इस साल धनतेरस के मौके पर भारतीयों ने लगभग ₹60,000 करोड़ का सोना खरीदा। इसके अलावा, चांदी की बिक्री में कीमत के हिसाब से 30% और मात्रा के हिसाब से 10% की बढ़ोतरी की उम्मीद है। शोरूम और दुकानों में आने वाले ग्राहकों और पहले से की गई बुकिंग की संख्या पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रही, खासकर पश्चिमी और उत्तरी भारत में।

Advertisements
Ad 29

दिल्ली में 6 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1.46 लाख प्रति 10 ग्राम (टैक्स समेत) थी। ये 29 जनवरी को दर्ज किए गए ₹1.83 लाख के उच्चतम स्तर से तो कम है। हालांकि, ये भाव पिछले साल धनतेरस के दिन की ₹1.32 लाख की कीमत से ज्यादा है। इसके अलावा, इस साल धनतेरस पर चांदी की कीमत ₹1.92 लाख प्रति किलोग्राम रही, जबकि जनवरी में ये ₹4.04 लाख के उच्चतम स्तर पर थी और पिछले साल धनतेरस के दिन चांदी का भाव ₹1.70 लाख था। 7 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम रही। आज चांदी का भाव ₹2.05 लाख प्रति किलोग्राम था।

हल्के वजन वाली ज्वैलरी बनी पसंद

धनतेरस के बड़े मौके पर खरीदारों ने हल्के वजन वाले पेंडेंट, चूड़ी और चेन के साथ-साथ छोटे सोने और चांदी के सिक्कों को ज्यादा पसंद किया। 18 कैरेट की ज्वैलरी की मांग काफी मजबूत रही। एक ज्वैलरी कंपनी की कुल बिक्री में 18 कैरेट वाली ज्वैलरी की हिस्सेदारी लगभग आधी रही। ग्राहकों ने 14 कैरेट और 9 कैरेट वाले डिजाइन भी पसंद किए। 1 से 5 ग्राम वाले सोने के सिक्कों में भी लोगों ने दिलचस्पी दिखाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button