टाइगर श्रॉफ मामले के बाद मुंबई पुलिस ने सेलेब्स को किया अलर्ट, दी ये बड़ी सलाह
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद से ही पूरी इंडस्ट्री हैरान-परेशान है। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और अब हाल ही में एक एडवाइजरी जारी करते हुए बॉलीवुड अभिनेताओं को भीड़-भाड़ वाली जगहों और सार्वजनिक समारोहों से दूर रहने की सलाह दी है।

मुंबई। टाइगर श्रॉफ से जुड़ी हालिया गोलीबारी की घटना ने सबको चौंका दिया था। आम लोग ही नहीं, बॉलीवुड सितारे भी इस घटना से हैरान रह गए थे। कई सितारों ने इस घटना को लेकर चिंता व्यक्त की। पिछले दिनों ही मुंबई पुलिस ने इस केस में 13वीं गिरफ्तारी की। पुलिस ने हरियाणा के करनाल से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसे फरार आरोपी अनिल पंडित का रिश्तेदार बताया जा रहा है। टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर और चौंकन्नी हो गई है, क्योंकि टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद कुछ और सेलेब्स के घरों की रेकी की जानकारी मिली थी। ऐसे में अब मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सितारों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है और उनसे भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और भीड़ में लोगों के साथ सेल्फी लेने से बचने की सलाह दी है।
मुबंई पुलिस ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए जारी की एडवाइजरी
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेताओं के लिए एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उनसे भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने, बड़े सार्वजनिक आयोजनों से दूर रहने और पब्लिक प्लेस में फैंस के साथ सेल्फी लेने और मिलने-जुलने से बचने की सलाह दी गई है। मुंबई पुलिस की यह एडवाइजरी एक एहतियाती कदम है, ताकि सेलिब्रिटीज की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। दरअसल, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट को धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसमें बॉम्बे हाईकोर्ट, बीएसई (BSE), वर्ली रेसकोर्स और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षात्मक दृष्टि से बॉलीवुड सितारों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
टाइगर श्रॉफ पर हमला
टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में फाइरिंग हुई थी, जहां मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने टाइगर की कार पर गोलियां चलाईं। अभिनेता फुटबॉल मैच खेलने के बाद जूहू से निकल रहे थे, इसी दौरान मोटरसाइकल सवारों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। इस हमले में अभिनेता सुरक्षित बच गए। घटना के तुरंत बाद, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और इस हमले की जिम्मेदारी ली। हमले के बाद मुंबई पुलिस ने पीसी करते हुए इस पूरी घटना के बारे में बताया।
अब तक 13 लोग गिरफ्तार
जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ के प्रशंसकों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई रील्स देखी थीं, जिनसे उन्हें ये समझने में मदद मिली कि अभिनेता के पास उस दौरान कोई पुलिस सुरक्षा नहीं थी। इसके बाद आरोपियों ने अभिनेता को निशाना बनाया और उनकी बीएमडब्ल्यू कार पर 7 राउंड फायरिंग की। इस हमले में अभिनेता बाल-बाल बच गए, हालांकि उनके दाहिने हाथ पर बारूद से झुलसने के निशान आ गए। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों नेबताया कि इस हमले का मकसद फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के बीच डर पैदा करना था। बता दें, इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।




