आप सभी को ‘राष्ट्रीय पक्षी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, प्रकृति और पर्यावरण की स्वछता और संतुलन के लिए पक्षियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमें पक्षियों पर दया का भाव रखना चाहिए और उनके लिए दाने व पानी की व्यवस्था भी करनी चाहिए।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘राष्ट्रीय पक्षी दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देने के साथ ही जागरूकता हेतु विशेष सन्देश दिया है।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, आप सभी को ‘राष्ट्रीय पक्षी दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पक्षियों की भावनाओं और उनकी भाषा को समझने वाले पक्षी प्रेमी एवं प्रकृति के उपासक भारतीय पक्षी विज्ञानी ‘बर्डमैन ऑफ इंडिया’ डॉ. सलीम अली की जयन्ती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, प्रकृति और पर्यावरण की स्वछता और संतुलन के लिए पक्षियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमें पक्षियों पर दया का भाव रखना चाहिए और उनके लिए दाने व पानी की व्यवस्था भी करनी चाहिए। डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आइए, इस ‘राष्ट्रीय पक्षी दिवस’ पर प्रकृति का गुणगान करने वाले पक्षियों के संरक्षण का संकल्प लें।




