Breaking NewsNational

PM मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर जारी किया VIDEO संदेश, कही ये बात

पीएम मोदी ने परिसीमन बिल को लेकर एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि हमने नारी शक्ति से किया वादा निभाया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा हौसला बुलंद है और हमारी हिम्मत अटूट है। पीएम मोदी ने कहा कि देश की सभी महिलाओं का आशीर्वाद हमारे साथ है।

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने परिसीमन बिल को लेकर एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि हमने नारी शक्ति से किया वादा निभाया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा हौसला बुलंद है और हमारी हिम्मत अटूट है। पीएम मोदी ने कहा कि देश की सभी महिलाओं का आशीर्वाद हमारे साथ है।

Advertisements
Ad 29

नारी शक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है। वर्षों से मैं भी इसके लिए प्रयास करने वालों में से एक हूं। कितनी ही महिलाएं ये विषय मेरे लिए उठाती रही हैं। कितना ही बहनों ने पत्र के द्वारा मुझे सारी बातें बताई हैं। मैं जानता हू्ं, देश की 100 प्रतिशत नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है। मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं हम महिला आरक्षण के खिलाफ आने वाले हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे, हटा करके रहेंगे। हमारा हौसला भी बुलंद है, हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है। महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां, ये देश की नारी शक्ति को संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने से कभी भी रोक नहीं पाएंगे। सिर्फ वक्त का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button