Breaking NewsUttarakhand

राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस के अवसर पर जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

डॉ. अभिनव कपूर ने ‘राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस’ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एकता, अखंडता एवं बलिदान का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज “तिरंगा” हम सभी को मातृभूमि की सेवा में निरंतर समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। हम सभी तिरंगे के सम्मान की रक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध और संकल्पित हैं।

देहरादून। राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस के अवसर पर बुधवार को जीआरडी एकेडमी केहरी गांव, प्रेमनगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन के दौरान स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में ‘राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस’ पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थी हाथों में तिरंगा झण्डा लहराते हुए एवं ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए नज़र आये।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने अपने संबोधन में ‘राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस’ के महत्व और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की विशेषता पर प्रकाश डाला। ‘राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस’ के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, आज ही के दिन हमारे देश के संविधान द्वारा तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अंगीकार किया गया था। मां भारती की सेवा के लिए अप्रतिम ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला तिरंगा प्रत्येक भारतवासी के लिए आन-बान-शान का प्रतीक है।

डॉ. अभिनव कपूर ने  ‘राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस’ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एकता, अखंडता एवं बलिदान का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज “तिरंगा” हम सभी को मातृभूमि की सेवा में निरंतर समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। हम सभी तिरंगे के सम्मान की रक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध और संकल्पित हैं। आइए, इस पावन अवसर पर देश की सेवा के लिए अपने नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन और अधिकारों के संरक्षण का संकल्प लें।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर के अलावा सिमरन, नीलम, अनिशा, शिवानी व मनीष आदि शिक्षकगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button