Breaking NewsNational

चंडीगढ़ में विशालकाय पेड़ गिरने से एक स्कूली बच्ची की मौत, कई बच्चे घायल

चंडीगढ़। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में पेड़ गिरने का एक हादसा हुआ है। पेड़ गिरने की घटना के बाद एक बच्चे की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-9 स्थित एक स्कूल में सुबह ही एक विशालकाय पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने से कई बच्चे इसकी चपेट में आए हैं। बताया जा रहा है कि एक बच्ची की मौत और 13 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं।

लंच टाइम था और पेड़ के पास खेल रहे थे बच्चे

बच्चे लंच टाइम में पेड़ के पास खेल रहे थे, वहीं कुछ बच्चे खाना खा रहे थे। तभी कि उसी समय यह पेड़ बच्चों पर गिरा। घायल बच्चों को GMSH अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के पेरेंट्स घबराकर स्कूल पहुंचे। इस हादसे के बाद गेट पर पेरेंट्स के हंगामा करने की खबर है।

बचाव दल ने फंसे बच्चों को निकाला, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती

Advertisements
Ad 29

बताया जा रहा है कि उस समय छठी से 12वीं कक्षा तक के बच्चे पेड़ के नीचे खेल रहे थे। कुछ बच्चे लंच भी कर रहे थे, तभी विशालकाय पेड़ अचानक गिरा। इस पेड़ की चपेट में कई बच्चे आकर दब गए इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जल्दी से पुलिस को मौके पर पहुंची। साथ ही बचाव दल ने पेड़ के नीचे दबे और फंसे बच्चों को निकाला। कई बच्चों को पास के निजी और सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

250 साली पुराना था धराशायी हुआ पेड़

बताया जाता है कि यह 250 साल पुराना पीपल का पेड़ था, जो अचानक गिर गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक 3 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन तीनों का इलाज जीएमएसएच-16 में चल रहा है। बता दें कि गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद 1 जुलाई से ही दोबारा स्कूल शुरू हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button