Breaking NewsWorld
जापान के तट पर आया बहुत शक्तिशाली भूकंप, जारी किया गया सुनामी का अलर्ट
उत्तरी जापान के तट पर रविवार को बेहद शक्तिशाली भूकंप ने दस्तक दी है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

तोक्यो। उत्तरी जापान के तट पर रविवार को बेहद शक्तिशाली भूकंप ने दस्तक दी है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने यह जानकारी दी। जेएमए ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई और भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट पर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
सुनामी का अलर्ट जारी
इतने तेज भूकंप के बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तरी तटीय क्षेत्र में समुद्र में एक मीटर तक सुनामी की लहरें उठने की की आशंका व्यक्त की गई है।




