Breaking NewsEntertainment

जानिए कौन हैं गौतम किचलू, जिनसे शादी करने जा रही हैं काजल अग्रवाल

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी। उनके घर में प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हो गई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर की हैं। क्या आप जानते हैं कि काजल अपने ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू का हाथ थाम रही हैं, जोकि बिजनेसमैन हैं।

काजल अग्रवाल के होने वाले लाइफ पार्टनर गौतम किचलू एक इंटीरियर कंपनी के मालिक हैं। उनकी कंपनी फर्नीचर में भी डील करती है।

 

गौतम एक बिजनेस फैमिली से संबंध रखते हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं।

Advertisements
Ad 29

इससे पहले काजल ने इंस्टाग्राम पर मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

काजल और गौतम ने पिछले महीने सगाई की थी। कोरोना वायरस की वजह से दोनों की शादी सिंपल तरीके से होगी। वेडिंग सेरेमनी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

मालूम हो कि काजल तेलुगू, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने साल 2004 में हिंदी फिल्म ‘क्यों! हो गया ना’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। काजल को कई अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button