Breaking NewsUttarakhand

आने वाले समय में ऐसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, पढ़िये खबर

देहरादून। उत्तराखंड में हाल ही में बदले मौसम की वजह से ठंड में इज़ाफ़ा हो गया था। पहाड़ों में जहाँ जमकर बर्फबारी हुई तो वहीं मैदानों में खूब बारिश हुई। यदि मैदानों की ही बात की जाए तो सुबह-शाम कोहरे अलावा दिन में धूप खिली नज़र आ रही है।

लेकिन आने वाले समय को लेकर मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि प्रदेश के ज्यादातर पहाड़ी जिलों में आज बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मैदान से लेकर पहाड़ तक कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ है।

Advertisements
Ad 29

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

20200201_192112

गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। पिथौरागढ़ के नाचनी में कोहरे के साथ ही हिमकण भी गिरे।देहरादून से लेकर मसूरी तक भी सुबह-शाम के समय कोहरा छाया रहा।
इससे तापमान में गिरावट आई और ठंड बहुत अधिक बढ़ गई। जगह-जगह लोगों ने अलाव सेंककर ठंड से राहत पाई। अगले 24 घंटों के दौरान आसपास के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button