Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में सता रही सूखी ठंड, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update: पोस्ट मानसून की बारिश न होने की वजह से दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। बारिश के बाद ही सूखी ठंड से राहत मिल सकती है।

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश न होने की वजह से पहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले कुछ समय तक प्रदेश भर में ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। पोस्ट मानसून की बारिश न होने की वजह से दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम ठंड बढ़ने के साथ मैदानी इलाकों में कोहरा छाने लगा है।

अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते दिन के समय ठंड का एहसास होने लगा है, जबकि रात के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते ठंड हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

Advertisements
Ad 27

इसके अलावा बारिश की बात करें तो अकेले दून में नवंबर के महीने औसतन 9.5 एमएम बारिश होती है। लेकिन अभी तक यह आंकड़ा शून्य है। ऐसे ही प्रदेश भर में 4.4 एमएम बारिश होती है और वह भी शून्य है।

ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के बाद ही सूखी ठंड से राहत मिल सकती है। उधर बृहस्पतिवार के मौसम की बात करें तो दिन में देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button