एक्टर राजेश शर्मा अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए क्या है वजह
राजेश शर्मा के असिस्टेंट ने सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर फैल रही बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई और बेबुनियाद खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि एक्टर को डायबिटीज से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भर्ती कराया गया, न कि किसी कीड़े के काटने की वजह से।

मुंबई। राजेश शर्मा, जो ‘खोसला का घोसला’, ‘इश्किया’, ‘स्पेशल 26’, ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी कई दूसरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्हें प्रभास की आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपने किरदारों के लिए मशहूर यह एक्टर अभी पश्चिम बंगाल के ढाकुरिया के एक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अब एक्टर राजेश शर्मा की हेल्थ अपडेट देते हुए, उनके असिस्टेंट ने सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर फैल रही बेबुनियाद खबरों और अफवाहों को खारिज कर दिया है। साथ ही उनकी हेल्थ अपडेट भी दी है।
राजेश शर्मा के अस्पताल में भर्ती होने की असली वजह
दिग्गज अभिनेता राजेश शर्मा के अस्पताल में भर्ती होन की असली वजह सामने आ चुकी है। उनके असिस्टेंट ने उन खबरों को गलत बताया है, जिनमें कहा गया था कि फौजी के सेट पर किसी कीड़े के काटने के बाद एक्टर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने इन खबरों को फेक बताया है। एक वीडियो में उन्होंने साफ किया कि राजेश शर्मा को डायबिटीज से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से भर्ती कराया गया था, न कि कीड़े के काटने की वजह से। उन्होंने यह भी कहा कि एक्टर ठीक हो रहे हैं और जल्द ही राजेश शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
सुदीपा चटर्जी का दावा राजेश शर्मा को कीड़े ने काटा
राजेश शर्मा का यह बयान तब सामने आया, जब एक्टर सुदीपा चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए शर्मा के परिवार की तरफ से एक्टर की सेहत के बारे में जानकारी दी। बयान में घटना की पूरी जानकारी दी और लिखा:
‘मशहूर एक्टर प्रभास की फिल्म की शूटिंग के दौरान रामोजी फिल्म सिटी में एक्टर राजेश शर्मा को किसी कीड़े या जहरीले मकड़ी ने काट लिया। शूटिंग खत्म होने के बाद राजेश घनी झाड़ियों वाले इलाके में लोकल टेक्नीशियन्स से बात कर रहे थे तभी उन्हें किसी कीड़े के काटने का एहसास हुआ। उस समय यह बात गंभीर नहीं लगी, इसलिए उन्होंने तुरंत मेडिकल मदद नहीं ली और अपना काम जारी रखा। हालत बिगड़ने के बाद भी उन्होंने कोलकाता के लिए फ्लाइट ली, लेकिन सफर के दौरान ही उन्हें तेज बुखार होने लगा और बेचैनी लगातार बढ़ने लगी। उनकी हालात जल्दी ही बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें ढाकुरिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंफेक्शन उनके पैर से घुटने तक फैल चुका है और प्रभावित हिस्से पर बड़े-बड़े छाले बनते जा रहे हैं।’
राजेश शर्मा का वर्क फ्रंट
अपने एक्टिंग करियर में राजेश शर्मा कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आए हैं, जिनमें ‘क्रू’, ‘पाताल लोक’, ‘दबंग 3’, ‘मर्दानी 2’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘बाटला हाउस’, ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ शामिल हैं। हाल ही में उन्हें राजकुमार हिरानी की वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने सब-इंस्पेक्टर कार्लोस लोबो का किरदार निभाया।




