Breaking NewsEntertainment

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने तीन कारों को ठोंका

मुंबई। टेलीविजन  कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। शनिवार की शाम को मुंबई के ओशिवारा इलाके में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कथित तौर पर उनकी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने तीन कारों को पहले टक्कर मारी और उसके बाद डिवाइडर पर जाकर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीएमडब्ल्यू एक्स-5 कार को हादसे के वक्त सिद्धार्थ शुक्ला खुद चला रहे थे। जब वह इस वाकये के बाद कार से बाहर निकले तो बेहद बदहवास थे। इस हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हादसे की पुष्टि करते हुए ओशिवारा थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया,”हमारी टीम इस वक्त दुर्घटनास्थल पर है और मामले की जांच कर रही है। हम उस वक्त आधिकारिक बयान दे सकेंगे, जब हमारी टीम दुर्घटनास्थल से वापस लौट आएगी।”

Siddharth-Shukla-620x400

Advertisements
Ad 26

लोखंडवाला ओशिवारा सिटीजन एसोसिएशन के सोशल मीडिया पेज पर ये खबर ब्रेक की गई थी। इस हादसे की खबर एसोसिएशन के ट्विटर हैंडल पर प्रकाशित हुई। घटनास्थल पर बात करते हुए एसोसिएशन के संस्थापक धवल शाह ने कहा, “ये बहुत बड़ी दुर्घटना थी। सिद्धार्थ मेगामॉल से गाड़ी चलाकर आ रहा था। बीच रास्ते में उसने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। उसकी कार ने एक खंभे को टक्कर मारी और बाद में लगातार पांच कारों से टकरा गई। चूंकि सिद्धार्थ खुद लग्जरी कार चला रहा था इसलिए उसे ज्यादा चोट नहीं पहुंची। लेकिन अन्य कारों में बैठे लोगों को खासी चोट आई है। वह पहली नजर में शराब पिए हुए नहीं दिख रहा था। लेकिन बाकी बातें जांच में सामने आ जाएंगी।”

सिद्धार्थ ने टीवी में अपनी शुरुआत साल 2008 में की थी। उसने बालिका वधू, खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा जैसे मशहूर शो में काम किया है। उसने करन जौहर की फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। सिद्धार्थ को अाखिरी बार दिल से दिल तक में देखा गया था। सिद्धार्थ को इस शो से गैर पेशेवर रवैये के कारण निकाल दिया गया था। साल 2014 में भी सिद्धार्थ का नाम गैर जिम्मेदार तरीके से गाड़ी चलाते हुए सड़क दुर्घटना में सामने आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button