Breaking NewsUttarakhand

संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका छात्र

देहरादून। शुक्रवार को संदिग्ध हालत में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवक की आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

प्राप्त समाचार के अनुसार शुक्रवार सुबह  प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सुद्धोवाला के फ्रेंड्स होस्टल में एक युवक दरवाजा नही खोल रहा है। खिड़की से देखा तो उक्त युवक फांसी पर लटका हुआ था। इस सूचना पर चौकी प्रभारी झाझरा मय पुलिस फ़ोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद लोगों के सामने दरवाजा तोड़ा गया तो पाया कि लड़के द्वारा पंखे पर गमछे से फांसी लगाई गई है और लड़के की मृत्यु हो चुकी है।

Advertisements
Ad 29

 

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त आरयेन्द्र सिंह पुत्र नेत सिंह निवासी चितरी थाना हजरतपुर जिला बदायूं उत्तर प्रदेश उम्र 17 साल के रूप में की। मृतक ने देहरादून के बी. एफ. आई. टी. कॉलेज सुद्धोवाला में अभी 15 दिन पहले बीएससी एग्रीकल्चर में एडमिशन लिया था। मृतक के परिजन को सूचित किया गया है। पुलिस द्वारा आत्महत्या करने के बारे मे जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नही मिला है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button