Breaking NewsSports

एशिया कप में भारतीय महिला टीम के सामने होगी थाईलैंड की चुनौती, यहाँ देखें मैच

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी व्यस्त इंटरनेशनल क्रिकेट सीजन की शुरुआत दुबई में शुरू हो चुके महिला टी20 एशिया कप से करेगी, जिसमें ग्रुप-ए में शामिल टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 30 अगस्त को थाईलैंड महिला टीम के खिलाफ खेलेगी।

Cricket News: महिला टी20 एशिया कप 2026 में अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं तो वहीं भारतीय महिला टीम जो हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इस टूर्नामेंट को खेलने के लिए पहुंची है वह ग्रुप-ए में अपना पहला मुकाबला 30 अगस्त को थाईलैंड महिला टीम के खिलाफ खेलेगी। टीम इंडिया के लिए यह टूर्नामेंट काफी अहम रहने वाला है क्योंकि इस साल टी20 इंटरनेशनल में बिल्कुल भी अच्छा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। महिला टी20 एशिया कप में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें इस फॉर्मेट में 5 बार टूर्नामेंट खेला गया है और भारतीय टीम तीन बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही है। भारत और थाईलैंड महिला टीम के बीच में होने वाला टी20 एशिया कप के मुकाबले का भारत में सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव की ऐप पर किया जाएगा।

कब-कहां और कितने बजे से देखें मुकाबला

भारत और थाईलैंड महिला टीम के बीच में टी20 एशिया कप का यह तीसरा मुकाबला होगा जिसमें दोनों टीमों की भिड़ंत दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी जहां पर इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले खेले जा रहे हैं। अभी तक खेले गए यहां पर दो मैचों में एक में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम तो एक में टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है। भारतीय महिला और थाईलैंड महिला टीम के बीच में इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगी जिसमें टॉस शाम 7:30 बजे होगा। मुकाबले का भारत में सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है जिसमें फैंस सोनी टेन-1 और टेन-3 चैनल पर इसे देख सकते हैं। वहीं मैच फ्री में डीडी फ्रीडिश के जरिए DD Bharati चैनल पर देखा जा सकता है। मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर की जाएगी।

Advertisements
Ad 29

एशिया कप से एशियन गेम्स की तैयारी परखने का मौका

टीम इंडिया को महिला टी20 एशिया कप के खत्म होने के तुरंत बात जापान में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है। ऐसे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास अपनी तैयारियों को भी परखने का शानदार मौका मिलने वाला है। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया को थाईलैंड महिला टीम के अलावा तीन सितंबर को हांगकांग चाइना और उसके बाद पाकिस्तानी महिला टीम से 5 सितंबर को मुकाबला खेलना है। थाईलैंड इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेल चुकी है जिसमें उसका सामना हांगकांग चाइना की टीम से हुआ था जिसको वह 6 रनों के करीबी अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button