Breaking NewsUttarakhand

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सार्वजनिक जीवन में प्रणब मुखर्जी जी का दीर्घ योगदान, लोकतांत्रिक मूल्यों, नीति-निर्माण और राष्ट्रसेवा में उनका महत्वपूर्ण योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारत के पूर्व राष्ट्रपति, सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी, प्रखर राजनेता एवं उच्च कोटि के विद्वान ‘भारत रत्न’ स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।

Advertisements
Ad 29

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सार्वजनिक जीवन में प्रणब मुखर्जी जी का दीर्घ योगदान, लोकतांत्रिक मूल्यों, नीति-निर्माण और राष्ट्रसेवा में उनका महत्वपूर्ण योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। देश के प्रति उनका समर्पण और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भारतीय लोकतंत्र एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को देश सदैव कृतज्ञता के साथ याद करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button