Breaking NewsNational

पाक ने पुंछ में किया युद्धविराम का उल्लंघन, बच्ची समेत 4 जख्मी

श्रीनगर। शनिवार को आतंकियों ने कश्मीर के सोपोर स्थित डांगरपोरा में एक घर में घुसकर गोलीबारी की। इसमें एक बच्ची समेत चार लोग जख्मी हो गए। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

वहीं, पुंछ में शनिवार को ही पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम का उल्लंघन किया गया। भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया है।

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुबह 7.45 बजेपाकिस्तानीसेना ने कृष्णा घाटी में कई चौकियों औरगांवों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे।

Advertisements
Ad 29

गौरतलब है कि बीती एक सितंबर को पाक के युद्धविराम उल्लंघन में एक जवान शहीद हो गया था। पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर-केरनी सेक्टर में चौकियों और गांवों को निशाना बनाया था।

पाक के युद्धविराम उल्लंघन में जुलाई से अब तक आठ की मौत हो चुकी है। इसमें छह जवान और दो नागरिक शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button