Breaking NewsUttarakhand

पीएम मोदी को चोर कहने पर भड़के भाजपाई, कांग्रेस भवन पर किया हमला

देहरादून। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा पीएम मोदी को चोर कहने के बयान के बाद उत्तराखंड भाजपा में उबाल बना हुआ है। बुधवार को भाजपा कार्यकताओं ने कांग्रेस मुख्यालय पर धावा बोल दिया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर महासंग्राम हो गया। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई जूतम-पैजार को रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

दरअसल, पीएम मोदी पर आए दिन राहुल गांधी के द्वारा तंज कसे जाने को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को जवाब देने के लिए विरोध का कार्यक्रम बनाया था। इसके तहत वे दोपहर को राजीव भवन पहुंच गए।

Advertisements
Ad 13

वहां कांग्रेस की पत्रकार वार्ता चल रही थी। इस बीच भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वहां जाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इतने में ही वहां कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में माहौल गरमा गया।

बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ता हाथापाई तक उतर आए। मामला अधिक बढ़ने पर पुलिस वहां पहुंची लेकिन स्थिति संभालने में नहीं आई। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह वहां से कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया।

इसके बाद महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन के बाहर ही पीएम मोदी को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस मामले को सुलटाने में लगी हुई है। लेकिन इसके बाद से ही दोनों पार्टियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button