Breaking NewsEntertainment

अमिताभ और शाहरुख भी हैं ‘बाहुबली’ से पीछे, पढ़ें ये खबर

मुंबई। भारत की प्रसिद्ध सुपर-डुपर हिट फिल्म ‘बाहुबली’ में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले साउथ के सुपरस्टार प्रभास के दुनिया भर बहुत फैंस हैं। प्रभास के बारे में कहा जाता है कि वह महंगी चीजों के शौकीन हैं और लग्जरी लाइफ जीते हैं।

उनके पास बहुत महंगी चीजों का कलेक्शन हैं। लगभग 196.35 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक प्रभास के पास 68 लाख रुपये की एसयूवी है। इसके अलावा उनके पास 1.5 करोड़ रुपये की लागत का जिम का सामान है, जो उन्हें ‘बाहुबली’ के निर्माताओं ने गिफ्ट में दिया है।
इसके साथ ही प्रभास के पास 2.08 करोड़ रुपये की सेडान कार है। हैदराबाद में 60 करोड़ की कीमत का एक फार्महाउस भी है। वहीं, प्रभास के पास एक 8 करोड़ की कार भी है, जो अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की कार से भी महंगी है।

Advertisements
Ad 29

प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब एक्शन थ्रिलर ‘साहो’ में नजर आएंगे। यह फिल्म कई भाषाओं में बनेगी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगी। यह फिल्म इस स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button