Breaking NewsUttarakhand

होली में मारपीट से आक्रोशित व्यापारियों ने बंद किया बाजार, पहुंचे एसडीएम कार्यालय

होली के दिन कीर्तिनगर नगर क्षेत्र में विवाद हो गया। कुछ युवकों और व्यापारियों में मारपीट हो गई। आज घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद किया है।

श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर नगर क्षेत्र में होली के दिन हुए मारपीट की घटना के बाद आज स्थानीय लोगों, व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर कार्यालय व कोतवाली कीर्तिनगर का घेराव किया। इस दौरान व्यापारियों ने दोषियों पर कार्रवाई की  करने की मांग उठाई।

व्यापारियों का आरोप है कि होली के दिन कीर्तिनगर बाजार चेक पोस्ट के समीप कीर्तिनगर नैथाना के कुछ युवकों ने व्यापारियों के साथ अभद्रता की जिसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक व्यापारी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दो घायल हैं।

Advertisements
Ad 27

गुरुवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, नगर में सीसीटीवी कैमरों की नियमित संचालन, ओवर स्पीड समेत होली के दिन हुई मारपीट के दोषियों पर पुलिस कार्रवाई की मांग की। उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर मंजू राजपूत ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button