Breaking NewsUttarakhand

विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप

रुद्रप्रयाग निवासी मृतका के भाई सलमान आसिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के समय उनकी ओर से ससुराल पक्ष की मांग के अनुसार दान-दहेज दिया गया था, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उनकी बहन को प्रताड़ित करते थे।

देहरादून। शादी के महज तीन महीने बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतका कहकशा आलम का निकाह 19 नवंबर 2025 को रिस्पना नगर निवासी शहबाज आलम के साथ हुआ था। रुद्रप्रयाग निवासी मृतका के भाई सलमान आसिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के समय उनकी ओर से ससुराल पक्ष की मांग के अनुसार दान-दहेज दिया गया था, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उनकी बहन को प्रताड़ित करते थे।

आरोप है कि 18 फरवरी 2026 को मृतका ने फोन कर बताया था कि ससुराल वाले प्लॉट खरीदने के लिए 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इसके बाद 3 मार्च की रात करीब 11 बजे भी मृतका ने फोन कर बताया कि पति, सास, ससुर, देवर और ननद रुपये लाने का दबाव बना रहे हैं।

Advertisements
Ad 29

परिजनों के अनुसार, देर रात करीब 1:30 बजे ससुर यासीन का फोन आया कि कहकशा की तबीयत खराब हो गई है। सूचना मिलने पर परिवार देहरादून पहुंचा, जहां अस्पताल में पता चला कि महिला को ससुराल पक्ष मृत अवस्था में लेकर आया था।

मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि पति शहबाज, सास खुशनुदा, ससुर यासीन, देवर सरताज और ननद शबनम ने दहेज के लालच में उनकी बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button