Breaking NewsUttarakhand

फिल्म कॉन्क्लेव में बोले सीएम, उत्तराखंड में जल्द बनेगी फिल्म सिटी

देहरादून। मसूरी में फिल्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जगह लगभग तय कर ली गई है। यह घोषणा सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मसूरी में आयोजित हुए फिल्म कानक्लेव में की। उन्होंने कहा कि फिल्म नीति को फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के लिहाज से और मजबूत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में फिल्म, टीवी सीरियल आदि की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार फिल्मकारों व इस क्षेत्र के विशेषज्ञों के सुझावों को अमल में लाएगी। गत वर्ष इन्वेस्टर्स समिट के समय जो भी सुझाव मिले थे उन्हें समाहित करते हुए राज्य की फिल्म नीति बनाई गई। इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए अनुकूल माहौल है। सरकार इसे और आसान कर रही है। उन्होंने कहा कि फिल्मों के लिए उत्तराखंड सरकार डेढ़ करोड़ रुपये की सब्सिडी देने का काम कर रही है।

Advertisements
Ad 27

कहा कि उत्तराखंड में शकुंतलम फिल्म टेलीविजन इंस्टीट्यूट कोटद्वार में शुरू हो चुका है। जल्द उत्तराखंड में फिल्म सिटी का भी निर्माण किया जाएगा और उसके लिए जगह भी लगभग तय कर ली गई है। फिल्म डायरेक्ट्री भी जल्द बनाई जाएगी, जिससे फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों की जानकारी उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि एमएएमआई मुंबई फिल्म फेस्टिवल की सहायता से उत्तराखंड में भी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कराया जाएगा। इस मौके पर पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि उत्तराखंड सरकार लगातार प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रही है। स्थानीय कलाकारों को फिल्म उद्योग से जुड़े कार्यों में जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ें।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने फिल्म कॉन्क्लेव में आए हुए फिल्मी जगत के लोगों का अभिवादन करते हुए कहा की उत्तराखंड सरकार फिल्म जगत से जुड़े लोगों के बीच प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ाने के लिए सेतु का काम करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button