Breaking NewsNational

पांच साल की मासूम से पहले किया दुष्कर्म, फिर हत्याकर शव जंगल में फेंका

धनबाद। देश में महिलाओं के विरू़द्ध अत्याचार और दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब देश में मासूम भी सुरक्षित नहीं रह गये हैं। मासूमों के साथ दरिंदगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कठुआ की घटना के बाद अब झारखंड के धनबाद जिले में अमानवीयता की नई घटना सामने आई है। एक शख्‍स ने पांच साल की बच्‍ची से पहले रेप किया और बाद में उसकी हत्‍या कर उसके शव को जंगल में फेंक दिया था।

आरोपी ने पीड़ि‍ता के घरवालों को बताया था कि बच्‍ची कहीं खो गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त खबर के अनुसार, आरोपी शख्‍स पीड़िता का न केवल पड़ोसी था, बल्कि उसके बड़े भाई का दोस्‍त भी था। पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय आरोपी शनिवार (28 अप्रैल) को बच्‍ची को पड़ोस के एक शादी समारोह में ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया था। तकरीबन एक घंटे बाद वह बच्‍ची के बिना ही वापस लौट आया था। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आशुतोष शेखर ने बताया कि बच्‍ची के शव को 29 अप्रैल को उसके घर से कुछ ही दूर से बरामद किया गया था।

Advertisements
Ad 13

पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म के बाद उसकी हत्‍या कर शव को छुपा दिया था। बच्‍ची के परिजनों ने पुलिस को बच्‍ची के गायब होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने बच्‍ची की तलाश शुरू की थी। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने शव के बारे में जानकारी दी थी। उससे मिली जानकारी के आधार पर खोजबीन शुरू की गई थी।

बता दें कि कठुआ और उन्‍नाव सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना के बाद देश के कई हिस्‍सों से लगातार बलात्‍कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। सूरत में भी एक बच्‍ची के साथ रेप और मर्डर की घटना सामने आ चुकी है। बच्चियों के साथ रेप की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने कानून को बेहद सख्‍त कर दिया है। इसको लेकर बकायदा अध्‍यादेश लाया गया है। बदले प्रावधानों के तहत 12 साल से कम उम्र की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म करने वालों के लिए अधिकतम मौत की सजा का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्‍य मासूमों के साथ होने वाली हैवानियत पर लगाम लगाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button