Breaking NewsEntertainment

बड़े पर्दे पर पहली बार एथलीट का रोल निभायेंगे आयुष्मान खुराना, कर रहे हैं ये काम

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म में एक एथलीट की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिसके चलते अभिनेता अपने शारीरिक बदलाव में के लिए जम के मेहनत कर रहे हैं।
अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह जिमखाने में वजन उठाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “एक अलग फिल्म के लिए अलग बदलाव। मूवी की तैयारी और भी मजबूत।”

अभिनेता को आगामी फिल्म में एक एथलीट की भूमिका में देखा जाएगा, जो एक प्रेम कहानी के रूप में पेश किया गया है।

Advertisements
Ad 29

अनाम फिल्म उत्तर भारत पर आधारित है। इसकी शूटिंग की शुरुआत इसी महीने होगी। फिल्म को अगले साल दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button