चंडीगढ़। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के कई महीने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इस बार पार्टी टिकट किसे मिलेगा? उन्होंने बताया कि टिकट सिर्फ उन्हें ही मिलेगा, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया है। राहुल ने शनिवार को जीरकपुर के एक रिसॉर्ट में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से आए करीब ढाई हजार
नेताओं-वर्करों के साथ बैठक की। आई-पैक की ओर से आयोजित पंजाब दी गल्ल – राहुल दे नाल कार्यक्रम में ज्यादातर समय उन्होंने फीडबैक लिया और वर्करों की बातें,
सुझाव सुने। साथ ही उन्हें मोटिवेट करने की कोशिश की। वर्करों ने कहा कि कांग्रेस हर बार देरी से टिकट घोषित करती है, जिससे नुकसान होता है। इस बार जल्दी टिकट
घोषित किए जाएं। वर्करों की शिकायत थी कि उनकी सुनवाई नहीं होती, विधायक उनकी बात नहीं सुनते। उनकी शंका थी कि पार्टी ने अब तक चुनावी कैंपेन क्यों नहीं शुरू
की है। आप और अरविंद केजरीवाल के जवाब में पार्टी ने क्या योजना बनाई है। वर्करों ने नशों, किसान आत्महत्याओं, बेरोजगारी और कांग्रेसियों पर झूठे केस जैसे मुद्दे
उठाए। एक नेता ने कहा कि अनुशासन की कमी से हर हलके में 8-10 टिकट के दावेदार हैं। तो किसी ने कहा कि 2012 को अपने ही नेताओं ने पार्टी को हरा दिया।
राहुल ने कहा कि कैंडिडेट तय करने केसिर्फ दो पैमाने होंगे। जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं को टिकट दिए जाएंगे। महिलाओं, युवाओं और हर वर्गों को प्रतिनिधित्व
दिया जाएगा। राहुल ने कहा कि वर्कर पार्टी की रीढ़ हैं, वर्कर साथ होगा तो आसानी से जीत सकते हैं। ग्रास रूट लेवल से लेकर हेडक्वार्टर तक कांग्रेस एक ही है। गुटबाजी
न तो है और न ही होनी चाहिए। हम एक पार्टी बन कर चुनाव लड़ें तो जरूर जीतेंगे, चाहे किसी के वॉलंटियर कितने भी मजबूत क्यों न हों। वर्करों ने कहा कि पीपीसीसी
प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले दिनों सभी जिलों में जाकर वर्करों की बात सुनने की कवायद शुरू की है। कांग्रेस उपाध्यक्ष भी सभी की बात सुन रहे हैं। यह अच्छी
पहल है, इसे जारी रखना चाहिए।
Read Next
September 4, 2026
विमान ने पोल को सामने से ठोका, जानिए पूरा घटनाक्रम
September 3, 2026
जटाशंकर धाम में दिखा प्रकृति का अद्भुत नजारा, खबर पढ़कर रह जाएंगे हैरान
September 2, 2026
समुद्र के नीचे दफन था 20 साल पुराना मंदिर, इस तरह आया सामने
September 1, 2026
तमिलनाडु के मंदिरों में मोबाइल क्यों हुआ बैन? जानिए क्या है वजह
August 31, 2026
कब है हल छठ? जानिए क्यों मनाया जाता है यह त्योहार
August 30, 2026
सांप ने काटा तो युवक ने किया ऐसा काम मच गया हड़कंप, डॉक्टर्स भी रह गए हैरान
August 29, 2026
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाया शुद्धिकरण का मुद्दा, FIR दर्ज करने की मांग की
August 28, 2026
भारत में मिल रहे नेपाल की तबाही के निशान, गंडक नदी में तीन शव मिले
August 27, 2026
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा, सूतक लगेगा या नहीं? जानें सबकुछ
August 26, 2026
गंगा की धार में पलटी मजदूरों से भरी नाव, 18 सवारों में 6 लापता
Back to top button