Breaking NewsUttarakhand

समस्त देशवासियों और महान वैज्ञानिकों को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ पर शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, पृथ्वी से लेकर ब्रह्मांड तक भारत की अंतरिक्ष यात्रा विज्ञान, परिश्रम और संकल्प की अद्भुत गाथा है। हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा ने न सिर्फ़ चाँद पर तिरंगा लहराया, बल्कि विश्वभर में भारत की एक नई व मजबूत पहचान बनाई है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ पर समस्त देशवासियों और देश के महान वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर अपने संदेश में समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, आप सभी देशवासियों और देश के महान वैज्ञानिकों को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ पर उन महान भारतीय वैज्ञानिकों का अभिनंदन, जिनकी साधना, अनथक परिश्रम और अद्भुत प्रतिभा ने ‘नए भारत’ को अंतरिक्ष के शिखर पर स्थापित किया है।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, आज ही के दिन वर्ष 2023 में हमारे महान वैज्ञानिकों ने भारत के गौरव ‘चंद्रयान-3’ की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कराकर वैश्विक अंतरिक्ष इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी थी। यह मिशन ‘नए भारत’ के असीम सामर्थ्य का प्रतीक है। राष्ट्र की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया था, जो हमें भारत की वैज्ञानिक प्रतिभा पर गर्व का अनुभव कराता है।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, पृथ्वी से लेकर ब्रह्मांड तक भारत की अंतरिक्ष यात्रा विज्ञान, परिश्रम और संकल्प की अद्भुत गाथा है। हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा ने न सिर्फ़ चाँद पर तिरंगा लहराया, बल्कि विश्वभर में भारत की एक नई व मजबूत पहचान बनाई है। ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ पर उन सभी वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को नमन जिन्होंने भारत को अंतरिक्ष शक्ति बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button