Breaking NewsEntertainment

कभी पतंगें बेचकर चलाता था गुजारा, आज इस स्टैंडअप कॉमेडियन को मानते हैं गुरू

सुनील पॉल ने हाल ही में अपनी जिंदगी और संघर्षों के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही बताया कि कभी उन्होंने पतंगें बेचकर अपना और अपने परिवार का पेट पाला है।

मुंबई। बीते दिनों कपिल शर्मा शो में पहुंचे स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील पॉल खूब सुर्खियों में रहे। यहां समय रैना ने उनका खूब मजाक बनाया और इस बात से सुनील काफी दुखी भी हुए। अब सुनील ने इसको लेकर एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने इस भद्दी और फूहड़ कॉमेडी के नुकसान भी बताए हैं। साथ ही सुनील ने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने किसी दौर में डबल रोटी और पतंग बेचकर अपना और अपने परिवार का पेट पाला था। लेकिन उनकी अथक मेहनत ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया कि आज भी नए नवेले कॉमेडियन उन्हें अपना गुरू मानते हैं।

छोटे से गांव से निकलकर बने कॉमेडी के स्टार

सुनील पॉल ने हाल ही में एएनआई को इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी, करियर और बीते दिनों कपिल शर्मा के शो में हुए किस्सों पर खुलकर बात की। साथ ही सुनील ने संघर्ष के दिनों को भी याद कर दास्तां बयां की है कि कैसे उन्होंने डबल रोटी और पतंगें बेचकर कभी अपना और परिवार का पेट पाला था। पॉल बताते हैं, ‘मेरा पालन-पोषण महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बलहरशाह गांव में हुआ, जहां मैंने अपने बचपन में अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए कई छोटे-मोटे काम किए। मैं डबल रोटियां, पतंगें बेचता था, कुम्हार का काम करता था। जन्मदिन की पार्टियों में मैं मिकी माउस बन जाता था। साप्ताहिक मंडी में सब्जी की दुकान पर मैं सहायक का काम करता था।’ सुनील ने कॉमेडी की दुनिया में नाम कमाने से पहले खूब मेहनत की है।

Advertisements
Ad 28

कपिल शर्मा के शो पर भी बोले सुनील पॉल

सुनील पॉल बीते दिनों स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के साथ कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे। यहां यूट्यूबर रणबीर अल्लाहाबादिया भी मौजूद रहे थे। यहां समय ने सुनील का खूब मजाक बनाया था और इस मजाक ने उन्हें असहज कर दिया था। सुनील पॉल ने इसको लेकर भी कहा कि उन्हें बिल्कुल बेइज्जती महसूस हुई थी। साथ ही सुनील ने भद्दी और फूहड़ कॉमेडी पर भी अपना व्यू रखते हुए बताया कि इससे भावी पीढ़ी के दिमाग पर बुरा असर पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button