Breaking NewsUttarakhand

समस्त देशवासियों को ‘विश्व मानवाधिकार दिवस’ के अवसर पर शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को ‘विश्व मानवाधिकार दिवस’ मनाया जाता है, इसका उद्देश्य दुनिया भर में समानता, शांति, न्याय, स्वतंत्रता और मानव गरिमा की सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं ‘शिक्षा रत्न’ की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व मानवाधिकार दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देने के साथ ही विशेष संदेश दिया है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समस्त देशवासियों को ‘विश्व मानवाधिकार दिवस’ के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। आइये, हम सब मिलकर मानवाधिकारों के संरक्षण का संकल्प लें एवं मानवाधिकारों के बारे में आमजन के बीच जागरूकता लाएं।

Advertisements
Ad 27

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को ‘विश्व मानवाधिकार दिवस’ मनाया जाता है, इसका उद्देश्य दुनिया भर में समानता, शांति, न्याय, स्वतंत्रता और मानव गरिमा की सुरक्षा को बढ़ावा देना है। मानवाधिकार (Human Rights) मूल अधिकारों या स्वतंत्रताओं से जुड़ा है, जिसमें लोगों के जीने के अधिकार, स्वास्थ्य, शिक्षा, भाषण, विचारों की आजादी और समान अधिकार इत्यादि शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के अत्याचारों ने मानव अधिकारों के महत्व को अंतरराष्ट्रीय प्राथमिकता बना दिया था, इसलिए इसके महत्व से हर किसी को रूबरू कराने और इसके प्रति जन जागरूकता फैलाने के लिए हर साल इस दिवस को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत 10 दिसंबर 1948 से हुई थी। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा (यूडीएचआर) को अपनाने की याद दिलाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button