Breaking NewsHIMACHAL PRADESH

तीन बच्चों सहित जिंदा जले एक ही परिवार के चार लोग, पढ़िये पूरी खबर

चंबा। तीसा थाना के अंतर्गत बिहाली पंचायत में मंगलवार तड़के दर्दनाक आगजनी की घटना में पिता सहित चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि मां बुरी तरह से झुलस गई।

मृतकोंं में मोहम्मद रफी पुत्र नूर दीन उम्र 26 साल, जैतून पुत्र मोहम्मद रफी उम्र छह साल, जुलेखा पुत्री मुहम्मद रफी उम्र डेढ़ साल और समीर पुत्र मोहम्मद रफी उम्र चार साल शामिल हैं।

Advertisements
Ad 29

बताया जा रहा है कि आग सोमवार की दरमियानी रात और मंगलवार तड़के अढ़ाई बजे लगी। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई भी पता न चल पाया है। स्थानीय पुलिस मौका पर रवाना हो गई है और विस्तृत जानकारी हासिल की जा रही है।

उधर, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज भी मौके के लिए रवाना हुए और उन्होंने पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। एसपी अरूल कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button