Breaking NewsHIMACHAL PRADESH

हिमाचल में उपचुनाव को लेकर सियासी दलों ने कसी कमर, तेज की तैयारियां

शिमला। हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। राज्य में उपचुनाव की घोषणा होते ही सत्तारूढ़ दल में प्रत्याशियों पर चर्चा शुरू हो गई है। मंगलवार सुबह शेड्यूल आते ही राज्य भाजपा की शीर्ष नेताओं की बैठक होटल पीटरहॅाफ में हुई। प्रदेश पदाधिकारी बैठक के लिए शिमला आए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी इसमें शामिल हुए। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं सह प्रभारी संजय टंडन समेत संगठन महामंत्री पवन राणा भी उपस्थित थे। इस दौरान तय हुआ कि जल्द ही प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी, जो इन सीटों के लिए प्रत्याशियों का पैनल भेजेगी।

यह पैनल पार्लियामेंट्री बोर्ड को दिल्ली जाएगा और वहां से प्रत्याशियों का चयन होगा। भाजपा पहले नवरात्र यानी सात अक्तूबर को ही प्रत्याशियों का ऐलान करेगी। आठ अक्तूबर को नामांकन का आखिरी दिन है। इसलिए यह नामांकन सात या आठ को ही होंगे। बैठक के बाद भाजपा महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने कहा कि हिमाचल में उपचुनाव घोषित हो गए हैं। भाजपा इस घोषणा की काफी लंबे समय से इंतजार कर रही है। इन चुनावों के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। भाजपा इन उपचुनावों में सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही हमारी चुनाव समिति की बैठक हो जाएगी और हमारे सभी प्रत्याशियों का पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजे जाएंगे।

त्रिलोक जमवाल ने कहा कि भाजपा ये उपचुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में विकास एवं जनकल्याण के अनेकों कार्य किए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के नेतृत्व भाजपा मंडी लोकसभा, जुब्बल कोटखाई, फतेहपुर एवं अर्की विधानसभा का उपचुनाव जीतेगी।

Advertisements
Ad 13

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा उपचुनावों के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। भाजपा ने इन चुनावों के लिए पहले से ही तैयारी कर ली है। कई बैठकें इस विषय को लेकर हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मंडी, फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई उपचुनावों के संगठन की ओर से प्रभारी, सह प्रभारी एवं समन्वयक की नियुक्ति हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के ऐलान के बाद संगठन का काम बढ़ जाता है और हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हंै। जल्द ही चुनावों को लेकर सभी समितियों का गठन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा को जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव समिति की बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय बोर्ड नामों की घोषणा करेगा। उन्होंने बताया कि सभी बातें धयान में रखते हुए जिताऊ प्रत्याशियों का ही चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसे काफी लोग हैं, जो जीतने की क्षमता रखते हैं, पर घोषणा के बाद सभी कार्यकर्ता साथ जुटेंगे और जिसको टिकट मिलेगी, उसे जिताएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

 

हिमाचल में उपचुनावों की घोषणा के बाद कांग्रेस की ओर से जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा सकती है। किस सीट से कौन चुनाव लड़ेगा, इस पर फैसला हालांकि कांग्रेस आलाकमान को लेना है, लेकिन अर्की विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर बाकी सीटों से लडऩे वाले प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र ङ्क्षसंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को टिकट की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंंकि खुद कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर कई मंचों से यह बात कह चुके हैं कि प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी हो सकती है। उधर, पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने भी दावा पेश किया है। हालांकि पूर्व सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे कौल सिंह ठाकुर के नाम की भी चर्चा है। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो पूर्व में सीपीएस रहे रोहित ठाकुर को नाम लगभग फाइनल है। कांग्रेस ने जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र रोहित ठाकुर के नाम के लिए प्रचार करना भी बहुत पहले से शुरू कर दिया था। फतेहपुर उपचुनावों में भी स्थिति कमोवेश ऐसी ही है। इस चुनाव क्षेत्र से पूर्व विधायक सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी पठानिया को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में अब एक ही सीट ऐसी है, जहां पर अभी तक संशय बरकार है। यह सीट है अर्की विधानसभा क्षेत्र की। इस सीट से पहले पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह विधायक थे। उनके निधन के बाद से यह सीट खाली है। सीट खाली होने के बाद कोई भी उम्मीदवार इस सीट के लिए पुख्ता दावा पेश नहीं कर पाया है। उपचुनावों की घोषणा के बाद कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशियों के नामों के लिए बैठकों का दौर तेज हो गया है।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप का कहना है कि कांग्रेस ने उपचुनावों के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। उपचुनावों मेंं कांग्रेस की जीत लगभग तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी चुनाव क्षेत्रों का दौरा कर लिया गया है और लोगों का रुख भाजपा सरकार के खिलाफ है। चुनाव क्षेत्रों का दौरा करने से साफ लग रहा है कि हवा कांग्रेस की ओर से बह रही है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है। प्रदेश में महंगाई का दौर लगातार बढ़ता जा रहा है। महंगाई से जनता तस्त हो चुकी है। वहीं अब बेरोजगारों के साथ सरकार अन्याय कर रही है। उनका दावा है कि चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत होने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button