Breaking NewsNational

भीषण हादसाः होटल में लगी थी आग, जान बचाने को चौथी मंजिल से कूदे लोग

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के करोलबाग स्थित होटल अर्पित पैलेस में आज (मंगलवार) सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां करीब साढ़े चार बजे भीषण आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौके पर दमकल की 27 गाड़ियां इसे बुझाने में जुटी हैं।

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद कई लोग जान बचाने के लिए चौथी मंजिल की खिड़की से कूद गए। इनमें से 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

Advertisements
Ad 27

बताया जा रहा है कि मौतों का ये आंकड़ा और भी आगे बढ़ सकता है। फिलहाल अभी तक करीब 25 लोगों को होटल से सुरक्षित निकाल लिया गया है। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है। इस बीच, फायर टेंडर आग बुझाने की कोशिश में जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button