Breaking NewsEntertainment

‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का हुआ निधन, पढ़िये पूरी खबर

मुंबई। कलर्स टीवी के फेमस शो ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन हो गया है। वो पिछले कई महीनों से बीमार थे। स्वामी ओम ने बिग बॉस के 10वें सीजन में हिस्सा लिया था। घर के अंदर कई विवादों की वजह से वो चर्चा में रहे थे। स्वामी ओम पिछले कई महीनों से बीमार थे। उन्हें कोरोना भी हुआ था और इसके बाद उनको लकवा हो गया।

स्वामी ओम तीन महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। अस्पताल में उनका इलाज हुआ, लेकिन करीब 15 दिन पहले उन्हें पैरालिसिस हुआ, जिसके बाद उनकी हालत तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली।

Advertisements
Ad 29

स्वामी ओम बिग बॉस में प्रतियोगी बनने के दौरान चर्चा में आए थे। यहां इस मंच पर अपने व्यवहार के चलते उन्हें काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। अपने व्यवहार और बातों के चलते उनके साथी प्रतियोगियों से रिश्ते काफी खराब हुए थे और वो जल्दी ही शो छोड़कर चले गए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button