Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के इन जिलों में हल्की बारिश एवं बर्फबारी की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

देहरादून। उत्तराखंड के पांच जिलों में रविवार इसे बारिश होगी। मौसम विभाग ने छह और सात नवंबर को इन जिलों में हल्की बारिश एवं बर्फबारी की आशंका व्यक्त कर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक छह नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका है।

Advertisements
Ad 29

वहीं सात नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डा. बिक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते बारिश की आशंका है। वहीं अगले कुछ दिनों में तापमान में कमी आएगी। वहीं मैदानी इलाकों में धुंध का असर देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button