Breaking NewsNational

कोरोना वायरस के शिकार हुए बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन, पढ़िये पूरी खबर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के मुस्लिम नेता शहनवाज हुसैन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसबात की जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट कहा, “मैं कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आया था जो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज मैंने अपना टेस्ट करवाया, जो पॉजिटिव आया। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों से मैं निवेदन करता हूं किं वो सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार अपना कोविड टेस्ट करवाएं।”

आपको बता दें कि शहनवाज हुसैन बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे। उन्होंने हाल ही में पूर्णिया में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी के साथ चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। इसके अलावा वो कटिहार, फारबिसगंज में भी चुनाव प्रचार में दिखाई दिए।

Advertisements
Ad 29

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button