Breaking NewsUttarakhand

Weather Update: उत्तराखंड के इन इलाकों में बदल सकता है मौसम, हल्की बारिश और बिजली चमकने के आसार

Uttarakhand Weather: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है।

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग , बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। वहीं, देहरादून में मौसम साफ रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button