Breaking NewsUttarakhand

बीजेपी ने चमोली को पद से हटाया, इस गंभीर मामले में पुलिस ने किया है गिरफ्तार

पौड़ी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक जितेंद्र कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कुछ लोगों पर जमीन के सौदे को लेकर उसे परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली सहित पांच लोगों को देहरादून से गिरफ्तार किया है। वहीं पार्टी ने हिमांशु चमोली को पद से हटा दिया है।

देहरादून। पौड़ी में आत्महत्या करने से पहले एक युवक के वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों के बाद भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली का तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हिमांशु चमोली युवा मोर्चा के पदाधिकारी थे।

जैसे ही पार्टी के संज्ञान में उनसे संबंधित विवाद आया, उन्हें पार्टी के पद से मुक्त कर दिया गया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने उसे पद से हटाने का पत्र भी जारी कर दिया है। कहा, चूंकि यह चमोली का व्यक्तिगत मामला है, इसलिए इसमें कानून अपना काम करेगा।

Advertisements
Ad 29

भट्ट ने कहा कि भाजपा अनुशासन वाली पार्टी है और यहां नीतियों, सिद्धांतों और शुचिता से कोई समझौता नहीं होता है। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश सरकार ने भी त्वरित कार्रवाई की। सरकार के निर्देश पर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच शुरू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button