Breaking NewsNational

दमन, दीव, दादर और नगर हवेली में हुए चुनाव में BJP ने भारी बहुमत से दर्ज की जीत

केंद्र शासित प्रदेश दमन, दीव और दादरा एवं नगर हवेली में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी प्रमुख स्थानीय निकायों में भारी बहुमत हासिल करते हुए क्लीन स्वीप किया है। जानें डिटेल्स...

नई दिल्ली। दमन, दीव और दादरा एवं नगर हवेली में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी प्रमुख स्थानीय निकायों में भारी बहुमत हासिल करते हुए क्लीन स्वीप किया है। दमन जिला पंचायत की 16 में से 15 सीटें, नगर परिषद की 15 में से 14 सीटें और सरपंच के 16 में से 15 पद भाजपा ने जीते। दीव जिले में, भाजपा ने जिला पंचायत की सभी 8 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की। दादरा एवं नगर हवेली जिले में, पार्टी ने अपना दबदबा कायम रखते हुए जिला पंचायत की 26 में से 24 सीटें और नगर परिषद की सभी 15 सीटें जीतीं।

भाजपा की बड़ी जीत

कांग्रेस ने लगाया था आरोप

Advertisements
Ad 23

स्थानीय निकाय चुनाव में भी भाजपा को मिली जीत से पहले कांग्रेस ने केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव में गलत तरीके से जीतने का आरोप लगाया है। दरअसल, बीजेपी ने कुल 122 सीटों में से 91 सीटें यानी क़रीब 75% बिना किसी विरोध के जीत लीं थी। इसके पीछे की वजह ये थी कि इन सीटों पर बीजेपी के ख़िलाफ़ कोई उम्मीदवार ही नहीं था।  कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ऐसा इसलिए हुए क्योंकि कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामांकन फॉर्म खारिज कर दिए गए। कांग्रेस ने बीजेपी पर नामांकन फॉर्मों को रद्द किए जाने का आरोप लगाते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

कितनी हैं सीटें

केंद्र शासित प्रदेश में कुल 48 जिला पंचायत सीटें हैं, जिनमें से भाजपा ने 35 सीटें बिना विरोध के जीत लीं थीं। बता दें कि पांच साल पहले सीटों की यह संख्या केवल नौ थी। इसी तरह, 44 ग्राम पंचायत सीटों में से 30 और 30 नगरपालिका सीटों में से 26 सीटें भाजपा ने बिना विरोध के हासिल की थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button