Breaking NewsUttarakhand

समस्त प्रदेशवासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों की खुशहाली एवं उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य की कामना की।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने और रजत जयन्ती वर्ष के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आस्था, आध्यात्म, प्राकृतिक सौंदर्य एवं शौर्य के प्रतीक प्रदेश देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उत्तराखंड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और राज्य आन्दोलनकारियों को शत-शत नमन। अमर शहीदों और राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड हमें मिल पाए, ऐसी आशा है।

Advertisements
Ad 29

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों की खुशहाली एवं उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा- प्राकृतिक संपदा और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर हमारा यह प्रदेश निरंतर विकास की नित नई ऊंचाइयों को छूए, उत्तराखंड के प्रत्येक निवासी के चेहरे पर खुशी की मुस्कान हो, आपसी भेदभाव मिटाकर सभी मिलजुलकर रहें और सभी के जीवन में सुख-शांति बनी रहे ईश्वर से यही प्रार्थना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button