Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार, जारी हुआ अलर्ट

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसा मौसम विभाग का कहना है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार उत्तराखंड के कई इलाकों में अगले 48 घंटे के दौरान बिजली गिर सकती है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में ओले गिरने और मैदानी इलाकों में तेज रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान भी जताया है।

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। वहीं, पहाड़ के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। मैदानी इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसकी अधिकतम गति 70 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।

राजधानी के अधिकतम तापमान में शनिवार को करीब दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री तक पहुंच गया था वहीं, शनिवार को यह घटकर 38.5 डिग्री रह गया। इसके चलते लोगों को शुक्रवार की तुलना में गर्मी और उसम से कुछ राहत मिली। हालांकि तेज धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी दून के अधिकतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की कमी होने के आसार हैं। आज दून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Advertisements
Ad 13

20190602_063152

वहीं गर्मी से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयोग करते नज़र आये। सड़क किनारे गन्ने के जूस और नारियल पानी आदि की स्टॉल पर भारी संख्या में लोग गले तर करते देखे गये। वहीं इस झुलसाती गर्मी से इंसान तो क्या पशुओं का भी जीना मुहाल हो चुका है। चिलचिलाती गर्मी से निजात पाने के लिए कुछ बच्चे पानी के साथ अठखेलियाँ करते भी नज़र आये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button