दुनियाभर में दिखी एक दुर्लभ खगोलीय घटना, कुछ ऐसा था नज़ारा

वॉशिंगटन। दुनियाभर में हाल ही में एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिली, जब सूर्य के सामने से बुध ग्रह गुजरा। यह घटना 11.35 मिनट जीएमटी पर शुरू हुई और करीब 5.5 घंटे तक चली। इस कारण दुनियाभर में इसे काफी देर तक देखा जा सका। इस घटना के दौरान बुध ग्रह सूर्य पर किसी तिल के समान दिखाई दिया।
ऐसी स्थिति 100 साल में सिर्फ 13 बार होती है। इसे देखने के लिए दुनियाभर के खगोलविद् अपने उपकरणों के साथ तैयार रहे। अगली बार ऐसा 2032 में होगा। बुध का व्यास सूर्य के व्यास की तुलना में 0.5 फीसद है। जब इसे धरती से देखा जाता है, तो यह एक छोटे से बिंदु के रूप में दिखाई देता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, वैसे तो बुध हमेशा ही सूर्य का चक्कर लगाता है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है, जब धरती और बुध की कक्षाएं इस तरह से सामने आ जाती हैं कि बुध ग्रह धरती और सूर्य के बीच से होता हुआ गुजरता है। जब ऐसा होता है, तो धरती से देखने पर बुध ग्रह तिल की तरह एक छोटे बिंदु जैसा दिखाई देता है।