रुद्रपुर: बस की चाबी खो जाने पर एक बस चालक ने स्कूल के मैनेजर पर गोली चला दी । गोली लगने के बाद मैनेजर खुद ही दूसरी स्कूल बस में अस्पताल पहुंच गया।
कोलंबस स्कूल के बस चालक हरीश से बस की चाबी खो दी। उसने मैनेजर कैलाश चंद निवासी गांधी कॉलोनी रुद्रपुर से नई चाबी देने को कहा। इस पर मैनेजर ने उसे औपचारिकता पूरी कर प्रबन्धन को लिखने के लिए कहा। इससे चालक आग बबूला हो गया। अचानक उसने तमंचा निकाला और मैनेजर कैलाश पर गोली चला दी।
अचानक गोली चलने पर सभी हैरान रह गए। साहसी कैलाश स्वयं स्कूल की दूसरी बस में चढ़ गए और उसके चालक को लेकर पड़ोस के ही एक निजी चिकित्सालय पहुंच गए।वहां से प्राथमिक उपचार के बाद खून का रिसाव बंद होने पर जिला अस्पताल पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। इस पर आनन-फानन सीओ स्वतंत्र कुमार सहित आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी से एसआई लाल सिंह बोरा ने अस्पताल पहुंचकर मैनेजर के बयान दर्ज किए।
कैलाश ने बताया डेढ़ वर्ष पूर्व ठेकेदार की दो बसें पेपर पूरे न होने के कारण निकाल दी गई थी। और ठेकेदार के भाई ने भी उसे मारने की धमकी दी थी। उन्होंने चालक पर उस ठेकेदार के इशारे पर गोली मारने की संभावना व्यक्त की है।
Advertisements
Read Next
January 17, 2026
लोगों की सेवा और क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से बनी हूं पार्षद : वंशिका सोनकर
January 17, 2026
‘नरक निवारण चतुर्दशी’ के पावन अवसर पर डॉ. अभिनव कपूर ने दी शुभकामनाएं
January 16, 2026
फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक सदस्य गिरफ्तार
January 16, 2026
अग्निवीर भर्ती रैली में दो अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती
January 16, 2026
UCC लागू हुए होने जा रहा एक वर्ष, मुख्यमंत्री बोले- जनता में सकारात्मक माहौल
January 16, 2026
उर्मिला सनावर ने कोर्ट में जमा कराया मोबाइल फोन, नहीं पहुंचे सुरेश राठौर
January 16, 2026
विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते डीएसओ समेत दो लोगों को रंगेहाथ दबोचा
January 16, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सगन्ध पौधा केन्द्र का किया भ्रमण
January 16, 2026
जनता की परेशानियों को दूर करने की कोशिशों में जुटी हैं पार्षद वंशिका सोनकर
January 16, 2026
महान क्रांतिकारी महादेव गोविन्द रानाडे की पुण्यतिथि पर डॉ. अभिनव कपूर ने किया नमन
Back to top button