Ajab-GajabBreaking NewsHealth

बसों से कंडोम के विज्ञापन हटाने का निर्देश

पणजी। गोवा राज्य महिला आयोग ने सरकारी कादम्बा परिवहन निगम लिमिटेड (केटीसीएल) को उसकी बसों से कंडोम के विज्ञापन हटाने का निर्देश दिया है। इन विज्ञापनों में सनी लियोनी की तस्वीर है। एक गैर सरकारी संगठन रणरागिनी ने इस बाबत याचिका दायर की थी जिसके बाद आयोग का यह आदेश आया है।

Advertisements
Ad 29

इससे पहले राज्य परिवहन की बसों पर गोवा सरकार की समाज कल्याण योजनाओं के विज्ञापन लगे थे, जिन पर मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर की तस्वीर थी। लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते यहां चार जनवरी को आचार संहिता लागू हो गई जिसके बाद पारसेकर के विज्ञापन हटा दिए गए और उनकी जगह सनी लियोनी वाले विज्ञापनों ने ले ली।

महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या तानवड़े ने कहा, ‘‘रणरागिनी की शिकायत के आधार पर हमने केटीसीएल और जिलाधिकारी को नोटिस जारी किए हैं। उनसे बसों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों से कंडोम के विज्ञापन हटाने को कहा गया है, जिनमें सनी लियोनी की तस्वीर है।’’ रणरागिनी ने आयोग को बुधवार को दी अर्जी में महिलाओं को शर्मिंदगी से बचाने तथा उनके मान सम्मान की रक्षा के लिए कादम्बा बसों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे गर्भनिरोधक के विज्ञापनों पर से महिला की तस्वीर हटाने की मांग की थी।
रणरागिनी की राजश्री गादेकर ने कहा कि उन्हें इस बाबत कई महिलाओं से शिकायत मिली थी। केटीसीएल के प्रबंध निदेशक डेरिक नाटो ने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि जिन उत्पादों के विज्ञापन पर पाबंदी है उस सूची में कंडोम शामिल नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button