Breaking NewsUttarakhand
लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाये: अग्रवाल

ह्यूमन राइट्स जर्नलिस्ट एसोशिएसन ऑफ इंडिया के द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को कानून के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई साथ ही जनता को उनके अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि ह्यूमन राइट्स जर्नलिस्ट एसोशिएसन ऑफ इंडिया के द्वारा बहुत बढ़िया कार्य किया जा रहा है। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाते रहना चाहिए, जिसमें आम जनता को भारतीय कानून के बारे में जानकारी दी जाये साथ ही लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाये।




