Breaking NewsUncategorizedUttarakhand

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर दी शुभकामनाएं

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, पावन अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्री गंगोत्री धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। देवभूमि में भक्ति का यह दिव्य क्षण, सनातन परंपरा की अखंड आस्था का प्रतीक है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के शुभारंभ के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं, तीर्थ यात्रियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के शुभारंभ व विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। भगवान बद्री विशाल, बाबा केदारनाथ, माँ गंगोत्री एवं माँ यमुनोत्री की कृपा आप सभी पर बनी रहे।

Advertisements
Ad 27

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, पावन अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्री गंगोत्री धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। देवभूमि में भक्ति का यह दिव्य क्षण, सनातन परंपरा की अखंड आस्था का प्रतीक है। माँ गंगा जी एवं माँ यमुना जी से प्रार्थना है कि समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का सतत प्रवाह बना रहे, देश व प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें। इस पावन अवसर पर समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राष्ट्र की उन्नति की कामना करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button