Breaking NewsUttarakhand

भारतीय खेल जगत के गौरव मिल्खा सिंह की जयंती पर डॉ. अभिनव कपूर ने किया नमन

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मिल्खा सिंह जी का जीवन युवाओं को अनुशासन, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारतीय खेल जगत के गौरव, ‘द फ्लाइंग सिख’, ‘पद्म श्री’ मिल्खा सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारतीय खेल जगत के गौरव, ‘द फ्लाइंग सिख’ के नाम से प्रसिद्ध महान धावक “पद्मश्री” मिल्खा सिंह जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन। मिल्खा सिंह जी का जीवन युवाओं को अनुशासन, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Advertisements
Ad 27

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मिल्खा सिंह जी के हर कदम में संघर्ष की गूंज थी, हर जीत में राष्ट्र का गौरव था। मिट्टी के ट्रैक से विश्व मंच तक पहुंचने की उनकी यात्रा ने दुनिया को यह सिखाया कि मेहनत ही सबसे बड़ा पदक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button