Breaking NewsBusinessNational

अगले महीने इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, इन राज्यों में रहेगी बैंकों की छुट्टी

दिसंबर 2025 में 7, 14, 21 और 28 तारीख को रविवार की वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Bank Holidays in December 2025: इस साल दिसंबर में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 19 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। दिसंबर 2025 में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों के अलावा अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों की कुल 13 छुट्टियां रहेंगी। यहां हम जानेंगे कि आपके राज्य में किस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

दिसंबर में 4 रविवार और 2 शनिवार की रहेगी छुट्टी

Advertisements
Ad 26

दिसंबर 2025 में 7, 14, 21 और 28 तारीख को रविवार की वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, 13 दिसंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 27 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार रहेगा, जिसकी वजह से पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे। इनके अलावा, देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग स्थानीय त्योहारों की वजह से 1, 3, 12, 18, 19, 20, 22, 24, 25, 26, 27, 30 और 31 दिसंबर को भी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

आपके राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  • 1 दिसंबर- राज्य उद्घाटन दिवस और स्वदेशी आस्था दिवस के मौके पर अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 3 दिसंबर- गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व मनाया जाएगा। इस बड़े मौके पर 3 दिसंबर को गोवा के सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 दिसंबर- पा तोगन नेंगमिन्जा संगमा की पुण्यतिथि के अवसर पर मेघालय में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 18 दिसंबर- यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के मौके पर मेघालय में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 19 दिसंबर- गोवा लिबरेशन डे के मौके पर गोवा में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 20 दिसंबर- सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग के अवसर पर सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 दिसंबर- सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग के अवसर पर सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 दिसंबर- क्रिसमस की पूर्व संध्या के मौके पर मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 25 दिसंबर- क्रिसमस के मौके पर पूरे देश में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 26 दिसंबर- मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 दिसंबर- नागालैंड में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 दिसंबर- मेघालय में यू किआंग नांगबाह की पुण्यतिथि के मौके पर सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 31 दिसंबर- मिजोरम और मणिपुर में नए साल की पूर्व संध्या/इमोइनु इरत्पा के मौके पर सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

इन राज्यों में लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक

दिसंबर में पूर्वोत्तर के राज्यों में बैंकों की लंबी छुट्टियां रहेंगी। मिजोरम और नागालैंड में 24, 25, 26, 27 और 28 दिसंबर को लगातार 5 दिनों तक बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा मेघालय में 24, 25, 26, 27 और 28 दिसंबर को लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे। 29 को बैंक खुलेंगे और फिर 30 को एक बार फिर बैंकों की छुट्टी रहेगी। 27 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार रहेगा और 28 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। जबकि बाकी दिन स्थानीय त्योहारों और मौकों पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button