Breaking NewsNational

चोर समझकर दो लोगों को भीड़ ने पीटा, एक की मौत

धनबाद। बोकारो में चोरी के शक में पकड़े गए दो व्यक्तियों की भीड़ ने खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल को प्राथमिक इलाज के बाद, बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मुबारक अंसारी के तौर पर हुई, जबकि 40 वर्षीय अख्तर अंसारी घायल हुआ है। दोनों ही बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में नई बस्ती के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की देर रात मुबारक और अख्तर, गोविंदपुर कालोनी के पास स्थित बाइक-कार सर्विस सेंटर में खड़ी गाड़ी से बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर निकालकर ले जा रहे थे। सर्विस सेंटर के मालिक ने इन्हें देखकर शोर मचाया। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने दोनों को पकड़कर खंभे से बांध दिया और उनकी पिटाई की। पुलिस दोनों को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मुबारक अंसारी को मृत घोषित कर दिया।

Advertisements
Ad 26

भीड़ के द्वारा की गई पिटाई में एक व्यक्ति की मौत के बाद, पुलिस ने सर्विस सेंटर के मालिक हेमलाल महतो, कुन्दन महतो सहित दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना के बाद गोविंदपुर कॉलोनी और अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button