Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के विभागों में स्थानांतरण को लेकर मुख्यमंत्री ने दिए ये आदेश

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज राज्य में बढ़ते कोरोना के संक्रमण के मद्देनजर आदेश पारित किए हैं। मुख्यमंत्री श्री रावत ने राज्य में कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पुलिस एवं अन्य विभागों के प्रशासनिक एवं अनुकम्पा के आधार पर हुए स्थानांतरण को छोड़कर शेष सभी स्थानांतरणों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है।

Advertisements
Ad 27

इसी प्रकार पुलिस विभाग में एसीपी के संबंध में प्राप्त विभिन्न प्रत्यावेदनों के निस्तारण हेतु अपर मुख्य सचिव, कार्मिक की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है, जिसमें सचिव वित्त, सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक सदस्य रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button