Breaking NewsEntertainmentNational

चंडीगढ़ में नेहा धूपिया की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट हुआ। पर अफ़सोस की बात कि लोगों ने उनकी सहायता करने की बजाय सेल्फी और फोटो लेना ज्यादा जरूर समझा।

फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया की गाड़ी का चंडीगढ़ में एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि वह सुरक्षित हैं लेकिन वहां उपस्थित लोग नेहा धूपिया की सहायता करने के बजाय उनकी गाड़ी और नेहा के साथ सेल्फी लेते नज़र आये। आपको बता दें कि, नेहा धूपिया अपने शो ‘नो फ़िल्टर नेहा’ के दूसरे भाग की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ आई हुई थीं। यह एक्सीडेंट होने के चलते सड़क पर बड़ा जाम लग गया था, जिससे नेहा आधे घंटे तक जाम में फंसी रहीं। नेहा धूपिया और उनकी टीम में किसी को भी कोई भी चोट नहीं आई है लेकिन नेहा धूपिया ने कंधे में दर्द की शिकायत की है। घटनास्थल पर उपस्थित प्रयत्क्षदर्शियों का मानना है कि नेहा धूपिया को देख लोग उनकी सहायता करने के बजाय सेल्फी और फोटोग्राफ मांगने लगे।

Advertisements
Ad 29

जानकारी के मुताबिक नेहा धूपिया मुंबई के लिए रवाना हो गई थीं। जल्द नेहा धूपिया का यह शो आएगा। उनके इस शो का पिछला सीजन बहुत लोकप्रिय भी रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button