Breaking NewsEntertainment

बेटियों से खेत जुतवाने वाले मजबूर किसान को बैल की जगह ट्रैक्टर भेजेंगे सोनू सूद

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में जरुरतमंदो के मसीहा बन गए हैं। वह हर किसी की मदद करने में लगे हुए हैं। अब उन्होंने एक किसान की मदद की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक किसान अपनी दो बेटियों से खेत जुतवा रहा है। इस किसान की मदद के लिए सोनू सूद आगे आए हैं। पहले उन्होंने उन्हें दो बैल देने का फैसला लिया था। मगर अब उन्होंने यह बदलकर ट्रैक्टर देने का फैसला लिया है।

सोनू सूद ने आज सुबह यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा-कल सुबह से उनके पास दो बैल होंगे जो खेत जोतेंगे।बच्चियों को उनकी पढ़ाई पर ध्यान देने दें। किसान हमारे देश का गौरव है। उन्हें बचाइए।

 

Advertisements
Ad 29

दोपहर को सोनू सूद ने अपना मन बदल लिया और उन्हें बैल के जोड़े की जगह ट्रैक्टर देने का फैसला किया। उन्होंने दोबारा ट्वीट किया- ये परिवार दो बैलों का जोड़ा नहीं बल्कि ट्रैक्टर डिसर्व करता है। तो आपको एक ट्रैक्टर भेज रहा हूं। शाम तक ट्रैक्टर आपका खेत जोतेगा।

सोनू सूद के इस दरियदिली से उनके फैन्स बहुत खुश हैं। एक फैन ने लिखा-सर आप देश के लिए शानदार काम कर रहे हैं। मैं आपके ट्वीट्स देखता रहता हूं और अपडेट देखकर मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। आप और आपकी टीम कठिन परिश्रम कर रहे हैं। आप इस कोरोना वायरस में भारत के सुपरमैन बन गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button